संपादकीय

जिला बार एसोसिएशन नारनौल द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं सौहार्द के वातावरण में किया गया।

जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने भी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई।

आज जिला बार एसोसिएशन नारनौल द्वारा दीपावली मिलन समारोह के शुभ अवसर पर माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र शूरा सहित न्यायिक अधिकारियों में सुश्री हर्षाली चौधरी एडिशनल सेशन जज, नितिन राज एडिशनल सेशन जज, के.पी. सिंह एडिशनल सेशन जज, विक्रम जीत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जतिन गुजराल एडिशनल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, डॉ. कोपल चौधरी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सुश्री गुरमीत कौर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, अनुराग यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी तथा श्री भुवनेश सैनी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने भी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का संचालन जिला बार एसोसिएशन, नारनौल के सचिव प्रदीप यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपप्रधान विकास सांगवान, सह सचिव चंद्र देव यादव, खजांची सुगन सिंह, ऑडिटर कार्तिक यादव, लाइब्रेरियन प्रमिंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे।

प्रधान संतोख सिंह यादव ने माननीय सेशन जज महोदय, उपायुक्त महोदय एवं अन्य अतिथियों का बार रूम में पहुंचने पर हार्दिक स्वागत किया तथा विशेष रूप से नए अधिवक्ता चैंबर एवं पार्किंग व्यवस्था से संबंधित मांगों पर दिए गए पूर्ण सहयोग हेतु माननीय सेशन जज महोदय, उपायुक्त महोदय एवं माननीय इंस्पेक्टिंग जज साहब का विशेष आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रधान, जिला बार एसोसिएशन, नारनौल द्वारा उपायुक्त महोदय को एक सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा गया, जिसमें न्यायालय परिसर में स्थित पुराने लिटिगेंट हॉल के समीप की जगह पर मिट्टी भराव, समतलीकरण एवं टाइलिंग कार्य करवाने का अनुरोध किया गया। उपायुक्त महोदय ने आश्वासन दिया कि नवंबर माह में यह कार्य पूर्ण करवा दिया जाएगा।

माननीय सेशन जज महोदय एवं उपायुक्त महोदय ने सभी अधिवक्ताओं को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के अंत में प्रधान संतोख सिंह यादव ने सभी अतिथियों एवं अधिवक्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, दीपावली की शुभकामनाएं समस्त बार एसोसिएशन, नारनौल की ओर से प्रेषित कीं।

दीपावली मिलन समारोह के दौरान अधिवक्ता बंधुओं एवं अतिथियों ने आपसी सौहार्द, भाईचारे और प्रसन्नता के साथ उत्सव का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button