अखिल भारतीय नाथ समाज के राष्ट्रीय सह संयोजक योगी जितेंद्र को उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित पत्र दिया गया।
अखिल भारतीय नाथ समाज के राष्ट्रीय सह संयोजक योगी जितेंद्र को उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित पत्र दिया गया।
नारनौल 15 अगस्त। अखिल भारतवर्षिय नाथ समाज के राष्ट्रीय सह सयोंजक एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष योगी जितेन्द्र को समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्यों के लिए महेन्दरगढ़ प्रशासन की तरफ से 15 अगस्त के पावन पर्व पर मुख्य अतिथि ओमप्रकाश यादव विधायक एवं पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार के द्वारा प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जितेंद्र द्वारा नारनौल में ब्लड कैंप में अनेकों बार रक्तदान देकर लोगों का जीवन बचाया एवं सरकार के सामाजिक विशेष कार्यों में बढ़ चढ कर हिस्सा लिया। जिससे उन्हें हरियाणा सरकार द्वारा अनेक सामाजिक कार्यों को लेकर 15 अगस्त पर महेंद्रगढ़ में सम्मानित किया गया इनके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के वारिष्ठ नेता प्रो. रामबिलाश शर्मा, SDM कनिका गोयल महेंद्रगढ़, व्यापार मंडल के जिला प्रधान वेद किशन वशिष्ठ उपस्थित रहे।



